RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोनों में वार्ड समिति अध्यक्ष का हुआ निर्वाचन

निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नरों ने निर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्ष को दिया निर्वाचन प्रमाणपत्र

रायपुर ।  आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1,4,5,6,7,8,9,10 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर द्वारा जोन कार्यालय में कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा उपरांत सभी स्थान पर प्राप्त एकमात्र नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूर्ण होने उपरांत जोन की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. जोन 1 में गज्जू साहू, जोन 4 में मुरली शर्मा, जोन 5 में अम्बर अग्रवाल, जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 में   श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 में गोपेश साहू, जोन 10 में सचिन बी. मेघानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया गया। इस अवसर पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़,सभी एमआईसी सदस्यों, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद  ओंकार बैस, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, जोन कमिश्नरों, जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका