Join us?

टेक-ऑटोमोबाइल

एलन मस्क ने फिर लिया बड़ा फैसला

एलन मस्क ने फिर लिया बड़ा फैसला

एलन मस्क ने कुछ साल पहले ट्विटर को टेकओवर किया था। इसके बाद उन्होंने नाम बदलकर इसका नाम ‘X’ कर दिया था। इसके बाद Logo में बदलाव किया गया था। अब सामने आया है कि उन्होंने इसके URL में बदलाव कर दिया है। यानी आपको कहीं पर भी Twitter नज़र नहीं आने वाला है। URL की शुरुआत भी ‘X.com’ के साथ होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें : लिफ्ट में आ जाए खराबी तो किन चीज़ों का ध्यान रखना है जरूरी

अगर आप Twitter के URL फर भी जाएंगे तो ये सीधा ‘X’ पर ट्रांसफर कर देगा। वेब वर्जन में ये ओपन करने पर भी ऐसा ही दिखाई देगा। ये एक बड़ा फैसला लिया गया है और कंपनी ने अपने यूआरएल को पूरी तरह ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और 23 जुलाई 2023 को इसका नाम भी बदल दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Huawei’s new Watch Fit 3 launched

एलन मस्क की तरफ इसको लेकर ट्वीट भी किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब आपको सारी जानकारी सिर्फ X पर मिलने वाली है। दरअसल पहले URL Twitter का ही यूज किया जा रहा था। एक्स की तरफ से भी अपने पोस्ट में यूजर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है कि यूआरएल में बदलाव कर दिया गया है। इसके अलावा एलन मस्क की तरफ से ऐप में बहुत सारे बदलाव करने पर विचार भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CSK या RCB कौन करेगा क्वालीफाई; यहां जानें पूरा समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button