देश-विदेश

186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

इंजन नंबर 2 में आई थी खराबी

अधिकारी ने बताया कि ”इंजन नंबर दो से संबंधित” एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। अधिकारियों ने बताया कि विमान को ‘टो’ वाहन की मदद से पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

एयरपोर्ट पर अलर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

इमरजेंसी स्थिति की सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत फायर टेंडर, एम्बुलेंस और CISF के जवानों को अलर्ट पर रख दिया गया। विमान ने रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इंजन में खराबी का सटीक कारण क्या था और फ्लाइट आगे जेद्दा के लिए रवाना होगी या नहीं।

Chhattisgarh News: जनता को बड़ी राहत! अब जमीन सीमांकन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता मेट्रो के एक कोच में धुआं उठने का मामला सामने आया था। घटना के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया और धुएं पर काबू पा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर एक विमान में बम की धमकी वाला नोट भी मिला।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका