छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में मुठभेड़ , जवानाें ने दाे नक्सलियाें काे किया ढेर

बीजापुर।   बीजापुर जिले में जवानों ने आज फिर मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया  है, जवानों और माओवादियों के बीच अभी भी फायरिंग जारी है।ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंड्रा के जंगलों में हो रही है। दोनों माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने  मुठभेड़ की पुष्टि की है।ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

उल्लेखनीय है कि  इसके पहले बीते गुरुवार काे दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में  सुरक्षाबलों  नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानाें ने 7 नक्सलियाें को मार गिराया था , जिसमें सभी नक्सलियों के शव भी बरामद हुए थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper