RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर व कांकेर की सीमा पर मुठभेड़ , तीन महिला नक्सली ढेर

रायपुर/नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए तीनों नक्सली महिला हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्‍सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्‍सली ढेर हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं, सर्च अभियान जारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका