Entertainment news : जापान में फिर बजा ‘आरआरआर’ का डंका
Entertainment news : जापान में फिर बजा 'आरआरआर' का डंका
ऑस्कर विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो वर्ष बाद भी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसके दीवाने हैं। जापान में तो ‘आरआरआर’ का इतना क्रेज है कि अब इसका रूपांतरण म्यूजिकल प्ले के रूप में कर दिया गया है। यह देखकर निर्देशक एसएस राजामौली की खुशी का ठिकाना नहीं है। एस एस राजामौली इन दिनों जापान में हैं। ‘आरआरआर’ के म्यूजिकल प्ले के मंजन के दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया और पूरा थिएटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। राजामौली ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर खुशी जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजामौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ को जापान के दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और वहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया। अब भी जापानी दर्शकों के बीच इस फिल्म की दीवानगी कम नहीं हुई है। रिलीज के करीब दो साल बाद जापान की 110 साल पुरानी संगीत थिएटर कंपनी ताकारज़ुका ने इस फिल्म पर म्यूजिक प्ले का मंचन किया। राजामौली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की हैं।

