RADA
मनोरंजन

Entertainment news : 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल

Entertainment news : 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल

सिनेमाघरों में एक के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्में दस्तक दे रही हैं। साथ ही दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिशों में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को दो फिल्मों ‘योद्धा’ और ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ ने दस्तक दी। वहीं, सिनेमाघरों में अजय देवगन-आर माधवन अभिनीत ‘शैतान’ और यामी गौतम अभिनीत ‘आर्टिकल 370’ भी लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘योद्धा’ ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों दोनों के जरिए सराहा गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक कुशल सैनिक के किरदार में हैं, जो हाइजैक विमान को बचाने की कोशिशों में जुटे होते हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, इसने शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये हो गया है।

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ भी रिलीज हो चुकी है। इस मूवी ने भी ‘योद्धा’ के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है, जिसमें इंदिरा तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी ने टिकट विंडो पर 40 लाख रुपये की ओपनिंग ली। वहीं इसने रिलीज के दूसरे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की। ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का अब तक का कुल कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये ही हो पाया है। हालांकि, अब हर किसी की नजरें इसके रविवार के कारोबार पर टिकी हुई हैं।

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द गिर्द घूमती है। यह गुजराती हॉरर फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस मूवी के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का खाता खोला था। वहीं, इसने रिलीज के नौवें दिन आठ करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 92.80 करोड़ रुपये हो गया है।

आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी ‘आर्टिकल 370’ ने देश समेत विदेश में भी अपना जलवा बिखेरा है। साथ ही यामी गौतम अभिनीत यह मूवी रिलीज के 23वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आई है। मूवी ने शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 70.93 करोड़ रुपये हो गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका