RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मप्र के उज्जैन में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू की दबिश , पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज मिले

 उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को जिला सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अनिल सुहाने के आवास पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां सर्चिंग के दौरान टीम को पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें दो बड़े मकान, दो दुकान सहित तीन बैंक लॉकर शामिल है। साथ ही आठ लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईओडब्ल्यू और पुलिस की 30 सदस्यीय संयुक्त टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के बी 2/20 बंसत विहार स्थित घर पर दबिश देकर सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि सुहाने के खिलाफ ईओडब्ल्यू को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान अब तक अनिल सुहाने के पास से 2500 स्क्वायर फीट का चार मंजिला मकान, सुहाने जिस घर (1500 स्क्वायर फीट) में अभी रहते हैं, उस मकान सहित उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लाट, तीन कारें, आठ लाख रुपये नकद राशि और बैंक में तीन लॉकर भी मिले हैं। टीम को उज्जैन में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिसकी गणना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोनी ने बताया कि अनिल सुहाने पर पहले भी बैंक में ऋण संबंधी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें मिली थीं। सुहाने 1992 में 3000 रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर लगे थे। इस हिसाब से सुहाने की अब तक की आय 70 लाख रुपये की होना चाहिए थी, लेकिन उनके पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। सुहाने हाल ही में 31 दिसम्बर 2024 को बैंक के सहायक प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका