देश-विदेश
Trending

सना के मध्य यमन में गैस स्टेशन पर विस्फोट , 15 लोगों की मौत

सना । मध्य यमन के अल बायदा प्रांत में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई है और 67 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ।

मंत्रालय के अनुसार, विस्फोट में घायल 67 लोगों में से 40 की हालत गंभीर है। साथ ही बचाव दल लापता लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। फिलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विस्फोट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भीषण आग दिखाई दे रही है। आग की वजह से आसमान में छाए धुएं के गुबार और जल्दी गाड़ियां साफ दिख रही हैं।

बतादें कि बायदा पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है, जो एक दशक से अधिक समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ युद्ध में हैं। यमन का गृहयुद्ध 2014 में शुरू हुआ, जब विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया, जिससे सरकार को दक्षिण, फिर सऊदी अरब भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने के प्रयास में, सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में युद्ध में प्रवेश किया, जिसे उस समय अमेरिका का समर्थन प्राप्त था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper