RADA
मनोरंजन

एक महीने के अंदर रिलीज होगी पिता चिरंजीवी और बेटे राम चरण की फिल्म!

एक महीने के अंदर रिलीज होगी पिता चिरंजीवी और बेटे राम चरण की फिल्म!

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ पर तीन साल से काम चल रहा है। इस दौरान कई बार शूटिंग शुरू हुई और कई बार रुकी। हाल ही में, खबर आई कि राम चरण ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इससे उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली, क्योंकि अब उनसे इंतजार करते नहीं बन रहा है। दूसरी ओर उनके पिता की भी एक फिल्म आने वाली है और दोनों फिल्मों को लेकर एक रोचक चीज सामने आ रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राम चरण के पिता चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म ‘विश्वंभरा’ की शूटिंग में व्यस्त में है। इसे लेकर हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही इसकी मेकिंग की एक वीडियो और चिंरजीवी के लुक को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। ‘विश्वंभरा’ को अगले साल 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

राम चरण ने ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग खत्म की तो अब इसकी रिलीज की तारीख को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है यानी कि एक ही महीने के भीतर राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म को देखने का दिलचस्प संयोग बन रहा है। दोनों पिता-पुत्र के प्रशंसकों के लिए तो यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका