RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी

कोंडागांव। कोंडगांव जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली। मृतिका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है। महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव को निचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका