छत्तीसगढ़
Trending

किसान के घर में लगी आग , पांच मवेशी जिंदा जले

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के सोनपुर गांव में बुधवार सुबह एक किसान के घर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान के पांच मवेशी जिंदा जल गए और खेत के लिए रखा हुआ धान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रशासन ने किसान को मुआवजा देने और उसकी सहायता करने का आश्वासन दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका