RADA
राज्य

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 6 कर्मी झुलसे

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 6 कर्मी झुलसे

मुंबई । महाराष्ट्र में ठाणे के पास डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद उसमें आग लग गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि MIDC फेज 2 स्थित केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से आग लगी है। इस हादसे में कंपनी के छह कर्मचारी झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

न्यूज़ चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि अभी तक करीब 30 लोगों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया जा चुका है। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुंए का गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लग सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका