RADA
राज्य

केरल तट के पास फंसे मछुआरे की बचाया गया नाव, 11 लोग थे सवार

केरल तट के पास फंसे मछुआरे की बचाया गया नाव, 11 लोग थे सवार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 17 जुलाई, 2024 को एक समन्वित समुद्री-वायु अभियान में, भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बीच, केरल के कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसे हुए भारतीय मछुआरे की नाव (आईएफबी) आशनी का सफलतापूर्वक बचाव किया, जिसमें 11 लोगों का एक दल सवार था। यह नाव कील के पास पतवार के टूटने के कारण पानी भर जाने और प्रोपल्शन नहीं हो पाने के कारण जोखिम की स्थिति में थी, जिससे उसमें सवार लोगों की सुरक्षा को खतरा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समुद्री निगरानी पर लगे आईसीजी डोर्नियर विमान ने 16 जुलाई, 2024 की रात को संकटग्रस्त भारतीय मछुआरे की नाव का पता लगाया। गश्त कर रहे आईसीजी जहाज सक्षम को आईसीजी जिला मुख्यालय संख्या 4 (केरल और माहे) द्वारा जहाज की सहायता के लिए तुरंत मोड़ दिया गया। प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ एक और आईसीजी जहाज अभिनव को तैनात किया गया।

आईसीजी की एक तकनीकी टीम संकटग्रस्त नाव तक पहुंची, नाव में पानी भरने से रोकने का प्रयास किया और आवश्यक सहायता प्रदान की। अभियान का समापन सभी चालक दल के सदस्यों और जहाज को बचाने के साथ हुआ।

इसके बाद नाव को मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया। इस अभियान ने एक बार फिर देश के समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका