RADA
टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप पर कस्टम स्टिकर बनाने के लिए फॉलो करें ये तरीके

वॉट्सऐप पर कस्टम स्टिकर बनाने के लिए फॉलो करें ये तरीके

नई दिल्ली। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप ने कहा कि वह जाने-माने GIF सर्च प्लेटफॉर्म गिफ़ी के साथ मिलकर अपने स्टिकर ऑफरिंग सर्विस को पहले से बेहतर कर रहा है। इसका मकसद यूजर्स को मैसेजिंग ऐप के भीतर ही स्टिकर से इंगेंज करना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मानसिक रूप से स्वस्थ होने के संकेत – Pratidin Rajdhani

व्हाट्सएप-गिफ़ी साझेदारी वॉट्सऐप यूजर्स को अपनी चैट विंडो में स्टिकर आइकन पर टैप करके स्टिकर खोजने और शेयर करने की सुविधा देगी। यूजर्स टेक्स्ट या इमोजी सर्च का इस्तेमाल करके विस्तारित लाइब्रेरी को ब्राउज कर सकते हैं, जिससे किसी भी बातचीत के लिए सही स्टिकर खोजना आसान हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

कस्टम स्टिकर मेकर फीचर
वॉट्सऐप के पास दुनियाभर के मैसेजिंग ऐप्स में सबसे बड़ा यूजर बेस है। iOS पर इसके सफल लॉन्च के बाद प्लेटफॉर्म अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपना कस्टम स्टिकर मेकर फीचर शुरू कर रहा है। यह टूल यूजर्स को अपनी तस्वीरों से स्टिकर बनाने या क्रॉपिंग, टेक्स्ट जोड़ने और ड्राइंग जैसे एडिटिंग ऑप्शन का उपयोग करके मौजूदा स्टिकर को बदलने की सुविधा भी देता है। इस फीचर को धीरे-धीरे बेहतर किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

कैसे करना है इस्तेमाल?
आईफोन यूजर्स के बाद अब ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। इसे कैसे इस्तेमाल करना है। नीचे प्रोसेस बताया गया है।

स्टेप 1- वॉट्सऐप पर उस चैटबॉक्स को ओपन करें जहां स्टिकर भेजना चाहते हैं।

स्टेप 2- इसके बाद emoji icon पर टैप करें।

ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

स्टेप 3- यहां चार ऑप्शन मिलेंगे, पहला- इमोजी, दूसरा- GIF, तीसरा- अवतार और चौथा स्टिकर- जिस पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- यहां पेंसिल वाले आइकन पर टैप करें। जिसके बाद फोटो अपलोड करने का ऑप्शन आएगा।

स्टेप 5- अपने हिसाब से किसी भी फोटो को सेलेक्ट कर लें। आपके सामने कस्टम स्टिकर बनकर आ जाएगा।

स्टेप 6- यहां कस्टम स्टिकर को अपने हिसाब से एडिट करने की भी सुविधा मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : मनचाहे कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे ग्राहक Updated Classic 350

स्टेप 7- अब Send icon पर टैप करके स्टिकर को शेयर कर दें।

ये खबर भी पढ़ें : भारत के 7 शहर, जहाँ आपको स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करना चाहिए

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका