RADA
छत्तीसगढ़

लोकतंत्र के पर्व में एक साथ सहभागी बने चार पीढ़ियां

लोकतंत्र के पर्व में एक साथ सहभागी बने चार पीढ़ियां

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 में आज 7 मई मतदाताओं को उत्साह देखते ही बना। आज रायपुर उत्तर विधानसभा में संुदर नजारा देखने को मिला। वहां जैन परिवार की एक साथ चार पीढ़ी मतदान करने पहंुची। यहीं नही इन्होंने सुबह उठते साथ सबसे पहले मतदान केन्द्र का रूख किया और पहले जलपान करने के बजाय सहपरिवार वोट करना उचित समझा। परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य 84 वर्षीय बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पूरा परिवार मतदान करने सुबह-सुुबह ही उत्तर विधानसभा के बी.पी. पुजारी स्कूल पहंुच मतदान किया। यहीं नही उन्होंने मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करने के पश्चात बी.पी-शुगर चेकअप करवाया। उसके बाद मतदाता प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपना समय बिताया। जैन परिवार वोट देने के लिए बूथ की लाईन में लग गए, परंतु वहां की व्यवस्था देखकर खुश हुए और लाईन पर खडे होने के बजाय बैठने के लिए बैंच-चेयर व्यवस्था थी, वह भी महिला एवं पुरूष का अलग अलग। प्यास लगने पर बाहर जाने की जरूरत नही पड़ी वहीं पर स्टॉल पर जाकर पानी पिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इनमें चार पीढ़ी जिनमें बाबूलाल जैन उम्र 84, गेंदादेवी जैन उम्र 82, विजय जैन उम्र 64, साधना जैन उम्र 60, राकेश जैन उम्र 59, अतुल जैन उम्र 58, सरिता जैन उम्र 57, राजेश जैन उम्र 55, वर्षा जैन उम्र 54, मनीष जैन उम्र 54, मंजू जैन उम्र 50, रूपेश जैन उम्र 50, प्रीती जैन उम्र 48, दीपा जैन उम्र 43, अरिहंत जैन उम्र 34, स्नेहा जैन उम्र 30, अनंत जैन उम्र 30, नमन जैन उम्र 29, अदिति जैन उम्र 26, सजल जैन उम्र 26, उज्जवल जैन उम्र 24, राशि जैन उम्र 23, अक्षय जैन उम्र 18, तनय जैन उम्र 18 शामिल है जिन्होंने एक साथ वोट किया। श्री बाबूलाल जैन ने कहा कि लोेकतंत्र के इस पर्व में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही निर्वावन आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। श्री मनीष जैन ने कहा कि मै हमेशा से मतदान करते रहा हूं मगर इस बार मैने देखा कि मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए गए, पीने के पानी की व्यवस्था की गई। यहीं नही खड़े होकर लाईन लगने के बजाय बैठने के लिए बैंच मिला इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह एवं निर्वाचन आयोग का धन्यवाद देता हूं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका