RADA
देश-विदेश
Trending

फ्रांस की मिशेल बार्नियर सरकार विश्वास मत में हारी, राष्ट्रपति आज संबोधित करेंगे राष्ट्र को 

पेरिस । फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार नेशनल असेंबली में विश्वास मत में हार गई। इससे देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है।छह दशक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

फ्रांस के समाचार पत्र ‘ली मॉन्डे’ की खबर में कहा गया है कि सांसदों ने सरकार को गिरा दिया। अब क्या होता है? यह देखना दिलचस्प होगा।अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि इस घटनाक्रम से फ्रांस राजनीतिक उथल-पुथल के चक्र में फंस गया। सांसदों ने प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

संसद के 577 वाले निचले सदन (नेशनल असेंबली) के 331 सदस्यों ने बार्नियर की मध्यमार्गी अल्पसंख्यक सरकार को हटाने के लिए मतदान किया। इसी के साथ बार्नियर की तीन महीने पुरानी सरकार फ्रांस के पांचवें गणराज्य के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली सरकार बन गई।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

अब बार्नियर के जल्द ही इस्तीफा देने की उम्मीद है।बजट विवादों के कारण ऐतिहासिक अविश्वास मत में प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार को हटाने के लिए धुर दक्षिणपंथी और वामपंथी ताकतों ने हाथ मिला लिया। इस घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह 2027 तक अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

फ्रांस के समाचार पत्र ‘ली मॉन्डे’ के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 50 के अनुसार, अब प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए। हालांकि उनके कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने की संभावना है। गुरुवार को स्थानीय समयानुसार राष्ट्रपति रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका