RADA
टेक्नोलॉजी

मौज ही मौज, ये है छुट्टियों का महीना, देखें कब-कब कितनी छुट्टी

मौज ही मौज, ये है छुट्टियों का महीना, देखें कब-कब कितनी छुट्टी

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी, शिक्षक व स्टूडेंट के लिए मौज ही मौज हैं। दरअसल, अप्रैल महीने में 13 दिन स्कूल, कार्यालय बंद रहने वाले हैं। इस वर्ष का सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना अप्रैल ही हैं। लेकिन, 2 सार्वजनिक छुट्टी का दिन इस बार एतवार के दिन पड़ रहा हैं। इसका मतलब 2 दिन का छुट्टी कर्मचारियों को कम मिल रहा हैं।हालांकि, उसके बदले में 2 दिन का एक्स्ट्रा छुट्टी लोकसभा चुनाव के चलते मिल रहा हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें कि, साल 2024 का अप्रैल महीने में 5 सार्वजनिक व सामान्य अवकाश का दिन हैं। इतनी संख्या में इच्छुक अवकाश भी शामिल हैं। यानी की 5 दिन का। हालांकि, 5 सार्वजनिक छुट्टी में से 2 छुट्टी का दिन रविवार पड़ रहा हैं। इसका मतलब कर्मचारियों को 2 दिन की छुट्टी कम हो गई। यदि रविवार के दिन नहीं पड़ता तो 2 दिन की छुट्टी और मिल सकता था। बावजूद इसके इस महीने में कुल 13 दिन का छुट्टी मिल रहा हैं। वहीं, इस सप्ताह कर्मचारियों का मौज होने वाला हैं। दरअसल, लगातार 3 दिवस तक कार्यालय बंद रहेंगे। इसमें 5 को भक्त माता कर्मा जयंती हैं। जबकि, 6 को शनिवार और 7 को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में शिक्षक भी सिर्फ शनिवार की छुट्टी लेकर 3 तक छुट्टी का मौज फरमा सकते हैं।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चार छुट्टियां होने वाली हैं। इसमें 10 और 11 अप्रैल को 2 दिन लगातार छुट्टियां होगी। 10 अप्रैल को चेट्रीचंड का सार्वजनिक अवकाश होगा। जबकि, 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी हैं। इसी तरह 13 को शनिवार व 14 को रविवार की छुट्टी रहेगी। हालांकि, 14 अप्रैल रविवार को आंबेडकर जयंती भी हैं। ऐसे में कर्मचारी 10 से 14 अप्रैल तक की छुट्टी मना सकते हैं। उन्हें सिर्फ 12 अप्रैल की एक दिन की छुट्टी लेनी होगी।

17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी होगी। फिर 19 अप्रैल को बस्तर में चुनाव की वजह से बस्तर लोकसभा क्षेत्र में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। पहली बार ऐसा होगा, जब रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश होगा। वहीं, 18 अप्रैल की छुट्टी को लेकर भी तीन दिन की छुट्टी कर्मचारी मना सकते हैं। इसके बाद 20 और 21 अप्रैल को फिर शनिवार-रविवार की छुट्टी होगी। हालांकि, 21 अप्रैल को रविवार के दिन महावीर जयंती भी हैं। वहीं, फिर 27 और 28 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका