RADA
व्यापार

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये से लेकर 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 81,840 रुपये से लेकर 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु आज भी दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 89,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 81,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 81,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका