
Gold का भाव बढ़ा, चांदी ₹4 लाख के पार
दिल्ली में में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा भाव फरवरी माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोने के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत बढ़कर 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना बढ़कर 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं। इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव आज ₹4,10,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सोने चांदी की बढ़ती कीमत में कहां जाकर रुकेगी यह अभी कोई नहीं बता पा रहा है। हालांकि मार्केट की जानकारी पहले ही अनुमान जता चुके हैं कि साल 2026 में कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी और सोने चांदी की कीमतों में कई गुना वृद्धि हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
