व्यापार

Gold Price Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 27 फरवरी की सुबह फिसला; अब कितना रह गया रेट?

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 27 फरवरी की सुबह इसमें गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में कमजोरी और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में सोना फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147590 रुपये प्रति 10 ग्राम है

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली148340161820
मुंबई147590161010
अहमदाबाद148240161720
चेन्नई147590161010
कोलकाता147590161010
हैदराबाद147590161010
जयपुर148340161820
भोपाल148240161720
लखनऊ148340161820
चंडीगढ़148340161820

जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों के लिए अपना लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के आखिर के लिए अपना अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रखा है।जेपी मॉर्गन ने कहा है कि सोने में अभी भी स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है और इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 27 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 7,400 रुपये या लगभग तीन प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Back to top button
📰 E-Paper