RADA
व्यापार
Trending

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी जारी, एक सप्ताह में 1,370 रुपये महंगा हुआ सोना

- सोना ने 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार किया

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में लगातार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में 1,300 से 1370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोने का भाव 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना रविवार (आज) को 91,200 रुपये से लेकर 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 83,600 रुपये से लेकर 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही पिछले एक सप्ताह के कारोबार में चांदी के भाव में करीब 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,3,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 83,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 83,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 83,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 83,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका