
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज की तेजी के कारण सोना 90 हजार रुपये के स्तर को पार करके अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के कारण सोना आज 810 रुपये से लेकर 890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 90,440 रुपये से लेकर 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,900 रुपये से लेकर 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कीमत में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी भी आज 1,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 90,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 82,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 90,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
