RADA
अपराध
Trending

रायपुर में पकड़ाया 8 करोड़ा का सोना, तीन तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों के साथ लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना पकड़ा है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस बस स्टैंड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग किया। चेकिंग दौरान बस स्टैंड में यात्री लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों के बैंगो की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को 12 किलो 800 ग्राम का सोना मिला। इस मौके पर पुलिस ने तीनों से सोने के संबंध में पूछताछ की। इस पर तीनों ने गोल-मटोल जवाब देने लगे।


पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। इस पर किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिया गया। जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीललबंद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सौपी गई है। पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम का सोना जब्त कर लिया है। इसकी कीमती आठ करोड़ रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
लिंगराज नायक 34 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर, हितेश तांडी 27 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर एवं शुभम पात्रों 28 साल, निवासी थाना टिकरापारा रायपुर शामिल है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका