छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन तिहार 2025: आयुक्त विश्वदीप ने सुव्यवस्थित और सुचारु संचालन के लिए नियुक्त किया नोडल अधिकारी

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण,शासन ककी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जाना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत पहले चरण में दिनांक 8 से 11 अप्रैल तक आम जनता से समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे, दूसरे चरण में लगभग माह में आवेदनों का निराकरण किया जायेगा और अंतिम तीसरे और अंतिम चरण में दिनांक 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने महत्वाकांक्षी कार्य का सुचारु और सुव्यवस्थित संचालन और शासन के समय – समय पर दिए जाने वाले निर्देशों को पूर्ण करने नगर निगम रायपुर का मुख्य नोडल अधिकारी निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि सभी जोन कमिश्नरों को सुशासन तिहार 2025 की आवश्यक व्यवस्था करने नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंताओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जोन 1 में जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता  द्रोणी कुमार पैकरा सहायक नोडल अधिकारी, जोन 2 में जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता  पी. डी. धृतलहरे सहायक नोडल अधिकारी, जोन 3 में जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता  सुशील कुमार मोडेस्टस सहायक नोडल अधिकारी, जोन 4 में जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह सहायक नोडल अधिकारी, जोन 5 में जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंता  लाल महेन्द्र प्रताप सिंह सहायक नोडल अधिकारी, जोन 6 में जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा सहायक नोडल अधिकारी, जोन 7 में जोन कमिश्नर  रमाकांत साहू नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे सहायक नोडल अधिकारी, जोन 8 में जोन कमिश्नर  ए. के. हालदार नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी, जोन 9 में जोन कमिश्नर  संतोष कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी और कार्यपालनअभियंता  पद्माकर श्रीवास सहायक नोडल अधिकारी, जोन 10 में जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा नोडल अधिकारी और कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैँ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका