टेक-ऑटोमोबाइल

आज से बदल गए गूगल के नए नियम

आज से बदल गए गूगल के नए नियम

गूगल एक दिग्गज टेक कंपनी है। गूगल की ओर से कई सारी सर्विस ऑफर की जाती है। अक्सर गूगल कई सर्विस को बंद करता है या फिर उनमें बदलाव करता है। इस माह जून 2024 में भी गूगल कई सर्विस में बदलाव कर रही है। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको गूगल की उन सर्विस के बारे में मालूम होना चाहिए, जिसमें जून माह में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है।

बंद हो रही है गूगल वीपीएन सर्विस
रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद किया जा रहा है। यह सर्विस 20 जून 2024 से काम नहीं करेगी। हालांकि इस सर्विस का असर भारतीय यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि गूगल वन वीपीएन सर्विस को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। वीपीएन सर्विस को सिक्योरिटी के लिए जाना जाताहै। इस सर्विस की मदद से आपके आईपी एड्रेस को ट्रैक नहीं किया जा सकेगा।

अमेरिका में बंद होगी गूगल पे सर्विस
इसी तरह ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे को भी बंद किया जा रहा है। यह सर्विस 4 जून 2024 से काम नहीं करेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि भारतीयों को इस सर्विस के बंद होने से कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि गूगल पे सर्विस को अमेरिका में बंद कर किया जा रहा है। भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप पहले की तरह चलता रहेगा।

DIwali Offer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ TVS EXCEL xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद सिर्फ़ 1 लाख के डाउन पेमेंट मैं फैमिली के लिए बेहतरीन 7 सीटर Car Students के लिए देखने लायक सबसे Best फ़िल्में