RADA
छत्तीसगढ़

विधानसभा में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर सरकार घिरी: 166 भवन अब भी खाली, 150 नए स्कूल खोलने का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण और खाली पड़े स्कूल भवनों के उपयोग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक सुनील कुमार सोनी के सवाल पर सरकार को विस्तृत जवाब देना पड़ा, जिसमें कई अहम आंकड़े सामने आए।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में पूरे प्रदेश में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूल भवनों में कक्षाएं खाली हुई हैं, उन्हें स्मार्ट स्कूल और लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।
हालांकि आंकड़ों ने व्यवस्था की हकीकत भी उजागर की। मंत्री के मुताबिक 10,372 भवनों का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन 166 स्कूल भवन अब भी खाली पड़े हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।
विधायक सुनील सोनी ने जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा और पूछा कि इनके नवीनीकरण की समयसीमा क्या है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट समयसीमा देने से बचते हुए कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि युक्तियुक्तकरण को लेकर स्पष्ट रोडमैप क्या है। मंत्री ने जवाब में कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य स्कूलों और शिक्षकों के बीच संतुलन बनाना है, ताकि हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हो सकें।
इसी बीच विधायक राजेश मूणत ने रायपुर जिले की स्थिति को लेकर सवाल किया। मंत्री ने बताया कि रायपुर में 389 स्कूलों में से 385 का युक्तियुक्तकरण हो चुका है, जबकि 4 स्कूल अभी भी खाली हैं।
सरकार ने इस बीच एक बड़ा ऐलान भी किया। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से 150 नए स्कूल शुरू किए जाएंगे, जो स्वामी आत्मानंद और विवेकानंद मॉडल के तर्ज पर संचालित होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका