RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री  साय ने स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगाए पौधे

रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिला  रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।

 इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, विधायक  धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल,  सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति  ए.डी. एन वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका