RADA
राज्य
Trending

हरियाणा विधानसभा चुनाव :  एक नया इतिहास रचा सोनीपत ने, भाजपा के खाते में 4 सीटें

सोनीपत । हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में समीकरण पलट गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिला सोनीपत की छह विधानसभा सीटों में से चार भाजपा के खाते में गई और एक निर्दलीय जीता है। जिले की केवल एक सीट बरोदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी इंदुराज भालू को जीत मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनीपत के खरखौदा में पहली बार कमल खिला है। यहां से भाजपा के पवन खरखौदा ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोटों से हराया।पवन खरखौदा को 58,084 वोट मिले जबकि कांग्रेस के जयवीर सिंह को 52,449 वोट मिले हैं। इसके साथ ही जिले की राई विधानसभा सीट से भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जय भगवान आंतिल को 4673 वोट से हराया है। कृष्णा गहलावत को 64614 वोट मिले जबकि कांग्रेस के जयभगवान को 59,941 वोट मिले। इसी प्रकार सोनीपत से भाजपा के निखिल मदान, गोहाना से भाजपा के डॉ अरविंद शर्मा चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा जिले की गन्नौर सीट से निर्दलीय देवेंद्र कादियान ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा काे 35,209 वोट से हराया। निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान को 77,248 वोट मिले है। वहीं कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान भी भाजपा के समर्थक माने जाते हैं। जिले की एकमात्र सीट बरोदा से कांग्रेस के इंदु राजभालू जीत गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका