RADA
छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी भी रहीं उपस्थित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 28 मई 2025. प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव  अमित कटारिया ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय एवं इससे संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत एल टू ट्रामा केयर सेंटर, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट तथा इंटर्न हॉस्टल के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा इन सभी के अद्यतन स्थितियों के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य सचिव  कटारिया ने निरीक्षण के दौरान कोविड -19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही संभावित कोविड मरीजों की जाँच के लिए बनाये गये ओपीडी, आईसोलेटेड वार्ड एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिष्ठाता कार्यालय में आयोजित मीटिंग में उन्होंने अस्पताल तथा चिकित्सा महाविद्यालय की भावी कार्ययोजना तथा 25 मई को अस्पताल परिसर में घटित घटना के संबंध में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों का गंभीरता से उपचार किया जाए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका