National news : राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, ED ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी
National news : राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, ED ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ ने आज विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, ईडी ने केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन उनके विचारों को कैद नहीं किया जा सकता है। जहां भाजपा नहीं जीतती वहां नेताओं को खरीद लेते हैं। विपक्ष को लोकसभा चुनाव के प्रचार करने के लिए रोका जा रहा है। केजरीवाल का परिवार परेशानी में है। परीक्षा चल रही है बच्चों को किताब नहीं लेने जाने दे रहे हैं। मान ने कहा कि भाजपा को डर है कि आप आगे बढ़ रही है। भाजपा केवल आप से डरती है। जो भी आगे बढ़ रहा है, वह मुख्य आरोपी है। जहां इनकी सरकार नहीं है वहां एलजी से परेशान करवाते हैं। यह मामला लोकतंत्र को बचाने का है। केजरीवाल मेरे बड़े भाई हैं। हमारे एमएलए वफादार हैं।
