
हिमेश रेशमिया का कैप मेनिया टूर हुआ ग्लोबल, 21 दिसंबर को दुबई में धमाका!
हिमेश रेशमिया का कैप मेनिया टूर हुआ ग्लोबल, 21 दिसंबर को दुबई में धमाका!
मनोरंजन :- रॉकस्टार हिमेश रेशमिया के ग्लोबल फैंस के लिए आई है खुशखबरी! हिट-मशीन हिमेश रेशमिया ने अपने सुपरहिट Cap Mania Tour का इंटरनेशनल लेवल पर ऐलान कर दिया है। सिंगर ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कहा कि अब आएगा “सुरूर का सैलाब” और “म्यूज़िकल सुनामी”! मुंबई और दिल्ली में ज़बरदस्त शो के बाद अब हिमेश रेशमिया 21 दिसंबर को दुबई में अपना पहला इंटरनेशनल शो करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत के शो तो सिर्फ़ ट्रेलर थे — असली धमाका अब ग्लोबल स्टेज पर होगा!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नहीं रहे कॉमेडी किंग और अंग्रेजों के ज़माने के जेलर – Pratidin Rajdhani
Badass Ravi Kumar की बड़ी सफलता के बाद, हिमेश ने मुंबई के जियो गार्डन और दिल्ली के दो बैक-टू-बैक सोल्ड आउट कॉन्सर्ट्स से इतिहास रचा, जिनमें 55,000 से ज़्यादा फैन्स शामिल हुए। अब दुबई शो के ऐलान के साथ, फैन्स बेसब्री से इस इंटरनेशनल म्यूज़िकल एक्स्ट्रावैगेंज़ा का इंतज़ार कर रहे हैं।
हाल ही में, हिमेश ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है — उन्हें Bloomberg की दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप स्टार्स की लिस्ट में जगह मिली है, जहाँ वे एकमात्र भारतीय कलाकार हैं जो इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हुए हैं।
हिमेश के गानों ने अब तक 200 बिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल किए हैं, और उनके अपने लेबल Himesh Reshammiya Melodies के 1000 से ज़्यादा गानों पर 25 बिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हैं। उनका यूट्यूब चैनल 1 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ देश के टॉप इंडिपेंडेंट म्यूज़िक लेबल्स में से एक है।
