RADA
छत्तीसगढ़

एसटीएलएल कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

कोबरा। दीपका स्थित एसटीएलएल कार्यालय परिसर में रंगों के पर्व होली को उल्लास, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर विपिन मलिक की गरिमामयी उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह की शुरुआत पारंपरिक तिलक एवं गुलाल से हुई। इसके पश्चात पूरा परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संगीत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। सभी ने मिलकर रंगों के इस उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर विपिन मलिक ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों में नई ऊर्जा भरते हैं और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, विकास मलिक, विपुल मलिक, देवेंद्र सिंह, प्रभाकर शुक्ला, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, पार्षद आलोक परेडा, राठी जी, विकास कासवां, विधायक प्रतिनिधि सानिध्य सोलंकी, राहुल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी ने कार्य के तनाव को पीछे छोड़ उत्सव का आनंद लिया तथा सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं सभी की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ। उक्त जानकारी एरिया फील्ड ऑफिसर प्रभाकर शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका