अपराध
Trending

खौफनाक वारदात : प्रेमिका ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार  

हावड़ा । हावड़ा जिले में डोमजूर थाना अंतर्गत पार्वतीपुर शेखपारा इलाके में एक युवती ने शनिवार रात अपने प्रेमी का गुप्तांग काट डाला। पुलिस आरोपित युवती को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। गंभीर रूप से घायल युवक का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल युवक का नाम शेख आसिफ(24) है। उसका 20 वर्षीय सुमैया खातून से प्रेम संबंध था। बीच में दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता ठीक हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

सुमैया ने शनिवार रात आसिफ को शेखपाड़ा बुलाया। आरोप है कि उसने ने आसिफ को पेड़ से बांध दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार किया। इसमें आसिफ के लिंग का आधा हिस्सा कट गया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सुमैया को डोमजूर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

पुलिस का शुरुआती अंदाजा यही है कि सुमैया अकेली नहीं थी, उसके साथ कोई और भी था। 20 साल की लड़की के लिए अकेले ऐसा करना संभव नहीं है। माना जा रहा है कि प्यार में किसी अनबन के चलते युवती ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका