
पिगमेंटेशन से कैसे छुटकारा पाएं? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निखरी त्वचा
पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर असमान रंगत, डार्क स्पॉट्स या झाइयां आज के समय में एक बहुत कॉमन स्किन प्रॉब्लम हो चुकी है। धूप, प्रदूषण और हार्मोनल चेंजेज हमारी स्किन को डल बना देती है। पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग ब्यूटी प्रोडक्टस या फिर पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय जिसका इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिगमेंटेशन के कारण
- धूप की हानिकारक किरणें
- हार्मोनल बदलाव
- त्वचा की सूजन या चोट
- उम्र का बढ़ना
- दवाएं और बीमारियां
पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय
1. आलू का रस
आलू में ‘कैटकोलेस’ नामक एंजाइम होता है, जो स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर इसे इसे कॉटन की मदद से पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और 15-20 मिनट बाद धो लें।
2. कच्चा दूध और हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करता है, और कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है। इसका पेस्ट तैयार करने के लिए एक चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे पिगमेंटेशन काफी हद तक कम होगा।
3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा में ‘एलोइसिन’ होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में सहायक है। सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। ऐसा करने से पिगमेंटेशन से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
4. पपीता मास्क
पपीते में ‘पपेन’ एंजाइम होता है, जो नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और काले धब्बों हल्का करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए पके हुए पपीते को मैश करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

