RADA
टेक्नोलॉजी

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे सेट करें म्यूजिक

नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपका दिन बनाने वाला है। जी हां, इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कंपनी ने एक नया अपडेट पेश किया है। इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल के लिए अपना मनपसंद सॉन्ग सेट कर सकते हैं। प्रोफाइल पर सारी जानकारियों के साथ सॉन्ग भी नजर आएगा, जिसे प्ले किया जा सकेगा। इस आर्टिकल में आपको इंस्टाग्राम पर आई इस नई सेटिंग को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं। हम आपको इंस्टाग्राम प्रोफाइल सॉन्ग सेट अप करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस बता रहे हैं-
इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सॉन्ग ऐसे करें सेटअप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • सबसे पहले फोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा।
  • अब बॉटम राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
  • अब Edit Profile पर टैप करना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर म्यूजिक का ऑप्शन नजर आएगा।
  • यहां add music to your profile लिखा नजर आएगा।
  • इस ऑप्शन पर टैप करते ही प्रोफाइल सॉन्ग के लिए + सिंबल दिखेगा।
  • + सिंबल पर टैप करते ही For You और Browse ऑप्शन मिलते हैं।
  • आप जिन सॉन्ग को इस्तेमाल कर चुके हैं उन्हें For You में पाएंगे।
  • कोई नया सॉन्ग चुनना चाहते हैं तो Browse पर टैप कर सॉन्ग चुन सकते हैं।
  • जैसे ही सॉन्ग पर टैप करते हैं, 30 सेकेंड के म्यूजिक के लिए सॉन्ग को एडिट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सॉन्ग कैसे होगा प्ले

  • इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस म्यूजिक को प्रोफाइल पर चेक कर सकते हैं।
  • म्यूजिक प्ले करने के लिए नेम के ठीक नीचे म्यूजिक नजर आएगा।
  • यहां म्यूजिक को प्ले करने का आइकन भी नजर आएगा।
  • इस आइकन पर टैप कर म्यूजिक को प्ले कर सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका