मनोरंजन
Trending

मैं ही कैबिनेट हूं, कंगना रनौत की इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर  रिलीज 

नई दिल्ली। नए साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी का नाम शामिल होगा। लंबे वक्त से विवादों में रहने वाली इस मूवी की रिलीज का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है और अब मेकर्स की तरफ से कंगना की इस फिल्म का दूसरा लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री के दौर में लगी इमरजेंसी के पीरियड को इमरजेंसी में दर्शाया गया है। आइए एक नजर अब इस फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर (Emergency Trailer 2) पर डालते हैं।
6 जनवरी को फिल्म इमरजेंसी का एक और नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार कंगना रनौत अपना दमखम दिखाती नजर आ रही हैं। 1 मिनट 50 सेकंड के इस दूसरे ट्रेलर को देखकर ये साफ हो गया है कि फिल्म में आपातकाल की इनसाइड स्टोरी दिखाई जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button