RADA
मध्यप्रदेश
Trending

IAS Transfer : मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

12 जिलों के कलेक्टर बदले, राज्य सेवा के 12 अधिकारियों का भी ट्रांसफर

भोपाल । मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिवों को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में सोमवार आधी रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सचिव भरत यादव को हटाकर एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले माह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाए गए अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाते हुए एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी बनाया गया है। उनके स्थान पर सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव तथा नगरीय प्रशासन आयुक्त और विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार रात को जारी आदेश में गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर बनाया गया है।

नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी जिला का कलेक्टर बनाया गया है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया गया है। उनकी जगह बाला गुरु के. को सीहोर का नया कलेक्टर बनाया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया है। उनकी जगह सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर बनाया है। बड़वानी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है।

टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ जिला का कलेक्टर बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा जिले की कमान दी गई है। डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सीईओ, भोपाल जिला पंचायत ऋतु राज सिंह को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। दमोह के जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

देवास कलेक्टर बनाए गए ऋतुराज सिंह लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। दूसरी ओर उन्हें भोपाल जिला पंचायत सीईओ बने करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार उन्हें कलेक्टरी मिल ही गई। वहीं, लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को आखिरकार कलेक्टरी मिल गई है। वर्तमान में सरकार 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टरी दे चुकी है। लेकिन, नेहा मारव्या को इसका मौका नहीं मिल पा रहा था। पिछले माह आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द जाहिर किया था और यह बात मीडिया में भी आई थी। अब नेहा मारव्या को डिंडौरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें उद्यानिकी विभाग की सचिव प्रीति मैथिल, आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्त वंदना वैद्य, परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह, राज्य बीज एवं माफ विकास निगम के प्रबंध संचालक भास्कर लक्षकार, कौशल विकास विभाग की संचालक हर्षिका सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप सचिव तरुण भटनागर, वित्त विभाग के उप सचिव फेंक नेबल ए., मंदसौर जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक नारायण यादव, तकनीकी शिक्षा विभाग के उप सचिव अनुराग सक्सेना, अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, गुना जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक, पन्ना जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, ग्वालियर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, आगर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रवाल, अशोकनगर जिला पंचायत सीईओ नेहा जैन और दतिया जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव शामिल हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका