RADA
छत्तीसगढ़

बुक कर रहे है LPG गैस सिलेंडर तो ध्यान दें, नियमों में फिर बदलाव

रायपुर/दिल्ली। घरेलू गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव किए हैं। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का ‘गैप’ बढ़ा दिया गया है। नए नियमों के तहत, अब कोई भी उपभोक्ता तय समय सीमा से पहले अपना अगला गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 14.2-kg वाले सिलेंडर के लिए यह समय सीमा 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दी है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।एक्शन,12732 छापेमारी, 100 से ज्यादा FIR, 16 गिरफ्तार गैस कंपनियों ने ग्राहकों की अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर रिफिल बुकिंग का नया समय निर्धारित किया है। ज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब अपनी अगली रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होगा। सिंगल बॉटल कनेक्शन (SBC) यानी जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक सिलेंडर वाला कनेक्शन है, वे अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे। जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है, उनके लिए यह अंतराल 35 दिन तय किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका