
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग में जीई मार्ग में अनुपम गार्डन (महावीर पार्क ) के समीप नेकी की दीवार क्षेत्र में भारी कचरा और गन्दगी फैले होने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम स्की वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने वस्तुस्थिति की जानकारी लेने तत्काल निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में अनुपम गार्डन (महावीर पार्क) के पास जीई मार्ग के किनारे नेकी की दीवार क्षेत्र का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. अवलोकन के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी और नेकी की दीवार क्षेत्र में भारी कचरा और गन्दगी फैली हुई मिली. इस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग सफाई गैंग के 15 सफाई कामगारों की गैंग वहाँ तत्काल बुलवाकर कचरा और गन्दगी उठवाकर सफाई करवाते हुए जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता नेकी की दीवार क्षेत्र में कायम की. नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का स्थल पर जाकर त्वरित निदान किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



