RADA
छत्तीसगढ़

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की बैठक में यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की सुरक्षा पर हुआ मंथन

जतिन नचरानी

रायपुर, । महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के तत्वावधान में “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों तथा व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बाजार क्षेत्र में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) देवांश सिंह राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती सीमा अहिरवार, सहायक पुलिस आयुक्त टाटीबंध आदित्य सिंह, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विशाल कुजूर, थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध सहित नगर निगम जोन-5 के सब इंजीनियर टिकेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की। पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल ने व्यापारियों से अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा सड़क एवं नाली के आगे अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ठेला-खोमचा संचालकों के लिए पृथक वेंडिंग जोन निर्धारित किया जाएगा तथा लाखे नगर चौक पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए रोटरी निर्माण एवं दुकानों के सामने मार्किंग की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकान के बाहर अतिक्रमण या सड़क पर विज्ञापन बोर्ड रखने की स्थिति में पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बाजार न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देगा।

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने इस पहल को शहर के लिए अनुकरणीय बताते हुए इसे सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक के पश्चात व्यापारी संघ द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी रमेश जैन, विमल बाफना, राम चौरसिया, विनोद जोशी, विश्वास अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रशांत भागवत, विनोद जैन, वैभव सालुंखे, मोहन पटेल, अनिल अग्रवाल, विजय कलंत्री, राज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका