IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

IND vs JAP T20: भारत और जापान के बीच इसी महीने ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसका ऐलान अभी कुछ ही दिन पहले किया गया था और इसकी तैयारी भी अब तेजी से शुरू हो चुकी है। इस बीच अब ये भी तय हो गया है कि इस मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। मीडिया राइट्स के लिए कई कंपनियां मैदान में थीं। डिजिटल राइट्स का तो फैसला हो चुका है, लेकिन टीवी राइट्स को लेकर अभी आखिरी निर्णय आना बाकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस
फैनकोड एप पर मोबाइल और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव देख पाएंगे भारत बनाम जापान टी20 मैच
इस महीने की 22 तारीख को जापान में भारतीय टीम एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। ये एक ऐतिहासिक मैच होगा। ये पहली बार होगा, जब टीम इंडिया जापान में जाकर उसके खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस बीच पता चला है कि फैनकोड एप ने डिजिटल राइट्स अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। यानी अगर आपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर मैच का लाइव आनंद लेना चाहते हैं तो इसी एप पर जाना होगा। वहीं बात अगर टीवी राइट्स की करें तो इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। पता चला है कि कई बड़े चैनलों के बीच इसको लेकर जंग चल रही है, जिस पर जल्द ही निर्णय हो जाएगा।
भारत बनाम जापान टी20 मैच 22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा
इससे पहले खबर आई थी कि टीवी राइट्स के लिए तीन बड़े दावेदार मैदान में थे। इसमें स्टार और सोनी का भी नाम शामिल है। माना जा रहा है कि डिजिटल की तरह टीवी राइट्स का भी ऐलान जल्द हो जाएगा। वैसे भी मैच में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मैच 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। खास बात ये है कि भारतीय समय अनुसार मुकाबला सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक लंबे अर्से बाद सुबह से किसी टी20 मैच को देख पाएंगे। ज्यादातर मैच शाम को होते हैं, लेकिन इस मैच का समय बदला हुआ है।
पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने सामने होंगी भारत और जापान की टीमें
दरअसल इस मैच को लेकर जापान में तो रोमांच है ही, साथ ही भारतीय फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण ये है कि जापान में भारतीय टीम पहली बार क्रिकेट खेलेगी, साथ ही इस मतैचय को भारत और जापाना की सरकार का भी समर्थन मिला हुआ है। ये मुकाबला एशियन गेम्स के दौरान ही खेला जाएगा। वैसे तो एशियन गेम्स में भारतीय टीम का क्रिकेट शेड्यूल अलग है, ये मुकाबला इससे अलग है। साथ ही ये भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जा रहा है।
दुनियाभर में बना हुआ है इस एक मैच को लेकर रोमांच
बड़ी बात ये भी है कि आईटीडब्ल्यू ने इस मैच के प्रोडक्शन, ब्रॉडकास्ट फीड और कर्मिशियल अधिकार हासिल किए हैं। उसने ही दुनियाभर में इसके प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार दिए हैं। ये तो हमने आपको भारत में मीडिया राइट्स की बात बताई है, बाकी दुनिया में भी मैच के लाइव प्रसारण को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी है और उसे भी खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियां अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

