RADA
खेल

IND vs NZ 5th T20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से जीता सीरीज, ईशान ने जड़ा शतक, अर्शदीप ने झटके 5 विकेट

IND vs NZ 5th T20 : भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीता। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 42 गेंदों में पूरा किया। ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 6 रन ही बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 63 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 42 रन बनाकर कैच आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका