RADA
खेल

IND W Vs SA W U19 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब

नई दिल्ली। भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। निकी की अगुआई वाली टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

दरअसल, भारतीय महिला टीम ने ICC Women’s U19 T20 World Cup 2025 में वेस्टइंडीज को (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60) रन, बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने फाइनल में एंट्री की थी। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

भारतीय महिला टीम की ओपनर गोंगाडी त्रिशा का कमाल का प्रदर्शन रहा। उन्होंने मैच में 33 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया।

ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

वह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई। इस दौरान उन्होंने श्वेता सहरावत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो उन्होंने साल 2023 में अंडर-19 टी20 विश्व कप में बनाया था। उन्होंने 7 पारियों में उस दौरान 99 की औसत से 297 रन बनाए थे।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका