देश-विदेश
Trending

भारत रुकवा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध :  जॉर्जिया मेलोनी

लंदन । इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


एक सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद जॉर्जिया मलोनी ने कहा कि वे रूस-यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में चीन और भारत की अहम भूमिका देखती हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अलग-थलग या उसे अकेला छोड़ कर इस संघर्ष का समाधान हरगिज नहीं निकाला जा सकता है।
इटली की पीएम मेलोनी का यह बयान तब आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष के समाधान को लेकर संपर्क में हैं और ये देश इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पुतिन ने कहा था कि युद्ध के पहले सप्ताह में इस्तांबुल में वार्ता के दौरान रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ एक प्रारंभिक समझौता, जो कभी लागू नहीं हुआ, वार्ता के लिए आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका