
मोदी सरकार में हो रहा भारत का तेज गति से विकास, बनी चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भाजपा 9 जून से चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार काे रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 11 साल देश का नेतृत्व किया है। वहीं तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत को समृद्ध देश के रूप में खड़ा किया है, उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इन 11 वर्षों में एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण हुआ है। आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आया है। आम लोगों को लगता है कि, आज सरकार उनकी चिंता कर रही है। आम लोग भी देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के नेतृत्व में आमजनों के जीवन में खुशहाली और तरक्की आई है। देश की दशा और दिशा बदली है। चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है, और अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

