छत्तीसगढ़

पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण कार्य प्रारम्भ के निर्देश

पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण कार्य प्रारम्भ के निर्देश

रायपुर –रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर में एक्सप्रेस वे तेलीबाँधा, शंकर नगर, देवेन्द्र नगर, पंडरी क्षेत्र का निरीक्षण हीरा ग्रुप के एम डी दिनेश अग्रवाल, नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा,जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता सर्वश्री प्रदीप यादव, राजेश राठौर, शरद कुमार ध्रुव की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने एक्सप्रेस वे में पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये. इस कार्य को हीरा ग्रुप के माध्यम से सीएसआर मद से शीघ्र करवाया जायेगा. आयुक्त ने हीरा ग्रुप के माध्यम से राजधानी शहर के जीईमार्ग में आयुर्वेदिक कॉलेज विजयन्त टैंक के समीप रोड के किनारे करवाये गए सौंदर्यीकरण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उक्त कार्य को सराहा. आयुक्त ने एक्सप्रेस वे क्षेत्र में पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र करवाने निर्देशित किया.

Back to top button
📰 E-Paper