International News : अमेरिका में एक और भारतवंशी की मौत, कार हादसे में गई महिला की जान
International News : अमेरिका में एक और भारतवंशी की मौत, कार हादसे में गई महिला की जान
अमेरिका में भारतीय मूल की 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थिक भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर बताया कि पेंसिल्वेनिया में हुए कार हादसे में भारतीय मूल की महिला अर्शिया जोशी की मौत हो गई। दूतावास द्वारा अर्शिया जोशी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार दुर्घटना में हुई मौत
वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह लगातार अर्शिया जोशी के परिवार और स्थानीय नेताओं के संपर्क में है। दूतावास द्वारा अर्शिया के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। एक्स पर की गई पोस्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना हुई, जिसमें अर्शिया जोशी की मौत हो गई। अर्शिया के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, उनकी आत्मा को शांति मिले। आगे लिखा है कि आर्शिया के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

