RADA
खेल
Trending

IPL 2025: केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर दर्ज की पहली जीत

गुवाहाटी । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराया। यह मैच बुधवार को असम के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां केकेआर ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 151/9 का स्कोर खड़ा किया। ध्रुव जुरेल (33), यशस्वी जायसवाल (29) और कप्तान रियान पराग (25) ने उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 17.3 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, जिन्होंने नाबाद 97 रनों की लाजवाब पारी खेली।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

उन्होंने 61 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 22 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 और मोईन अली ने पांच रन जोड़े।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह लगातार दूसरी हार रही। टीम को अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इस जीत के साथ केकेआर ने आईपीएल 2025 में अपना खाता खोल लिया, जबकि राजस्थान रॉयल्स को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका