
देश-विदेश
संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। इस दौरान वह अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। वहीं, दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा, जयशंकर और अल नाहयान के गाजा में समग्र स्थिति पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। जयशंकर की यात्रा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक विकास की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।
